मकर संक्रांति मेले में अवैध वसूली का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0 265

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

डिंडौरी। मालपुर कन्हैया संगम नर्मदा तट पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित मेले में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेले में आए छोटे-बड़े व्यापारियों से ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से शुल्क वसूला गया, जबकि इसके लिए कोई स्पष्ट आदेश या रसीद व्यवस्था नहीं थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और व्यापारियों के अनुसार, ठेकेदार के लोगों द्वारा दुकानदारों से तय सीमा से अधिक राशि मांगी गई। कई व्यापारियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन दबाव बनाकर उनसे पैसे वसूले गए। इस पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में व्यापारी ठेकेदार की वसूली को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक और पावन पर्व पर इस तरह की अवैध वसूली श्रद्धालुओं और व्यापारियों दोनों के साथ अन्याय है।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment