आज का मैच उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के मुख्य अतिथि में होने जा रहा, है इस आयोजन को डॉक्टर अनूप मिश्रा ने बताया कि सीधी चैलेंज कप – केवल एक मैच नहीं, हमारी भावना है,

सीधी चैलेंज कप के समापन अवसर पर जिले में खेलप्रेमियों का उत्साह चरम पर है। इस गौरवपूर्ण मौके पर मध्यप्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री राजेन्द्र शुक्ल जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा सीधी सांसद, डॉ. राजेश मिश्रा जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल है।
यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए गए सपनों, संघर्षों और भावनाओं का उत्सव है। सीधी चैलेंज कप ने खेल के माध्यम से जिले की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया है। आयोजन समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सम्मानित अवसर पर मैदान में पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और अपने परिवार व मित्रों के साथ इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनें।यह मैच खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और सौहार्द का प्रतीक बनेगा।
इस अवसर पर सीधी जिले के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के पुत्र, डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा—
“सीधी चैलेंज कप हमारे लिए सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक भावना, पहचान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। यह मंच युवाओं को प्रेरणा देता है, खिलाड़ियों को अवसर देता है और पूरे जिले को एक सूत्र में बाँधता है। आइए, हम सब मिलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ और सीधी की खेल प्रतिभा को देश-दुनिया तक पहुँचाएँ।”
सीधी चैलेंज कप — जहाँ खेल है, जज़्बात है और अपनापन है।