अपर जिला अधिकारी ने सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ। 

0 216

 

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर के अटल ऑडिटोरियम में जनपद के स्कूल वाहन चालकों के लिए एक वृहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छा देखकर स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सर्वेश कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाने के लिए कहा तथा किसी भी परिस्थिति में नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जो देश का भविष्य है वह प्रतिदिन लगभग 1 से 1.30 घंटे तक वहां यात्रा करते हैं उसे समय वाहन चालक ही उनके अभिभावक की भूमिका में होते हैं और वह मनोवैज्ञानिक रूप से अपने चालक परिचालक की गतिविधियों को देखकर भी सिखाते हैं

 

ऐसे में स्कूल वाहन चालकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का ठीक तरह से पालन करना वहां बैठे सभी छात्रों को प्रभावित करता है और वह भी भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु जागरूक होते हैं।

 

 

अपर जिला अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पूर्णता पालन करने तथा किसी भी परिस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने हेतु प्रेरित किया

 

विकास यादव मोटर यान निरीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही वाहन संचालन किया जाना चाहिए, किसी भी परिस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए, उन्होंने उपस्थित सभी वाहन चालकों से अपील की कि वह स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को अपर जिला अधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

 

 

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासनिक रजनीश कुमार मिश्रा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में संजय कुमार सिंह क्षेत्रअधिकारी यातायात, नगर मजिस्ट्रेट परविंदर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार, व्यापार मंडल से सचिन बाथम आदि मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment