रजमिलान वार्ड क्रमांक 03 में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

0 94

✍️ वनांचल समाचार ब्यूरो चीफ – रोहित शाह

सिंगरौली।

जिले के रजमिलान वार्ड क्रमांक 03 में लगभग 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जनपद सदस्य रजमिलान हर्षित सिंह उर्फ रिशु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम सिंह, रामलल्लू शाह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष भगवान दास नापित सहित विजय शाह, विनोद सिंह, महेंद्र शाह, रवि सोनी, नारायण दास गुप्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

अतिथियों ने नाली निर्माण कार्य को ग्राम के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment