विज्ञान में बेटियों का परचम: पूर्णिमा तिवारी बनीं जिले की प्रथम प्रतिभा

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी। जिला शिक्षा केंद्र सीधी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2025–26 में सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीधी की छात्रा सुश्री पूर्णिमा तिवारी ने सामाजिक विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
छात्रा पूर्णिमा तिवारी, पिता श्री रजनीश तिवारी द्वारा प्रस्तुत सामाजिक विज्ञान का मॉडल विषयवस्तु की स्पष्टता, नवाचार और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के कारण निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित करने में सफल रहा, जिसे सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस उपलब्धि को छात्रा की मेहनत और शैक्षणिक लगन का प्रतिफल माना जा रहा है।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आरती पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकगणों ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने पूर्णिमा तिवारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)