राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में सीधी के शिवम् और अंकुर का चयन, मणिपुर होंगे रवाना

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान
सीधी। जिला सीधी के वूशु ट्रेनिंग सेंटर, पुलिस लाइन के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवम् कुशवाहा एवं अंकुर मिश्रा का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय वुशू प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 14 से 18 जनवरी 2026 तक इम्फाल वेस्ट, मणिपुर में आयोजित की जा रही है।
रीवा संभाग टीम की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिवम् कुशवाहा ने 48 किलोग्राम तथा अंकुर मिश्रा ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश वुशू टीम में अपनी जगह पक्की की। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले में खेल प्रतिभाओं के प्रति उत्साह का माहौल है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वुशू प्रशिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया गया है। नियमित अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग, वुशू संघ एवं परिजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्राइड कदम हिंदी
समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)