एनीमिया (सुगढ़ टूरी) अभियान व सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न 

0 275

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

अमरपुर। जनपद शिक्षा केन्द्र अमरपुर में गुरुवार को जिला कलेक्टर महोदया एवं जनजातीय कार्य विभाग, जिला डिंडोरी के मार्गदर्शन में एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सुगढ़ टूरी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड के संकुल प्राचार्य, बीएसी, सीएसी एवं कैंप प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री सुवेश दुबे ने सुगढ़ टूरी कैंप के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवभजन परस्ते ने कार्यक्रम में किशोरियों एवं महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके साथ ही सक्षम जीवन कौशल विकास कार्यक्रम की मासिक समीक्षा भी की गई। समीक्षा में माह जनवरी के अंत तक कक्षा छठवीं में 23 तथा कक्षा सातवीं से दसवीं तक 25 जीवन कौशल सत्रों का नियमित, गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संवाद कौशल, व्यवहारिक समस्याओं की पहचान, समाधान क्षमता एवं सहयोग की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में पॉक्सो एक्ट पर चर्चा की गई तथा बीएसी-सीएसी को नियमित विद्यालय भ्रमण कर माह में दो बार SQMF अवलोकन फॉर्म भरने, मॉडल विद्यालयों पर कार्य करने एवं नियमित संकुल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवभजन परस्ते, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री सुवेश दुबे, सभी ब्लॉक अकादमिक समन्वयक, जनशिक्षक, शिक्षकगण एवं ब्लॉक मैनेजर श्री नीरज तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment