राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

0 228

घोसी (जहानाबाद ) प्रखंड क्षेत्र के मायाविगहा गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया, इस अवसर अवसर पर बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रदेश सचिव राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे, जिन्होंने कहा था कि उठों जागो और तब तक बढ़ते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, उन्होंने अपने संबोधन भाषण में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में सनातन संस्कृति को दुनिया के मंच पर भारत की सभ्यता संस्कृति का परचम लहराया था, यहां बता दें कि मेरा युवा भारत, जहानाबाद जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित की गई, इस दौरान स्टार युवा क्लब के सचिव आयुष मिल्टन, रजनीश कुमार, हरे राम वर्मा,राजा कुमार, संजय कुमार, सत्यम, प्रिंस कुमार समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment