हायर सेकेंडरी स्कूल कूड़ा में बाल विवाह रोकथाम अभियान एवं पॉक्सो कार्यशाला आयोजित

0 223

 

खमोद चंदेल जिला ब्यूरो डिंडोरी

 

डिंडोरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में आज हायर सेकेंडरी स्कूल कूड़ा में बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान “बाल विवाह रुको अभियान” तथा पॉक्सो अधिनियम पर आधारित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को अपराध की पहचान, शिकायत एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं वुमन हेल्पलाइन 181 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, आईसीपीएस स्टाफ, विधिक विशेषज्ञ/प्रशिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों को सतर्क, जागरूक तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में बाल विवाह एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि बाल विवाह एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध कानूनन गंभीर एवं दंडनीय अपराध हैं, जिनकी रोकथाम समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment