आकांक्षी विकासखंड बजाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

0 493

बदलाव का नेतृत्व: स्थानीय सुशासन और उससे परे महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

बजाग-आकांक्षी ब्लॉक बजाग के जनपद पंचायत में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम बैच का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचित महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना था, जिसका विषय था “बदलाव का नेतृत्व: स्थानीय सुशासन और उससे परे महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना”।

इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत बजाग के अध्यक्ष श्रीमति फूलकली मरावी, उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, राम बाबू देवांगन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सरपंच, उपसरपंच, और पंच की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों महिला सरपंच, उपसरपंच और महिला पंच को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच और पंच के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही GPDP प्लैनिंग के बारे में भी बताया गया। गतिविधियों और खेल कूद के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया, जिससे महिला प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी मिली।

कार्यक्रम के अंत में सरपंच, उपसरपंच और महिला पंच द्वारा फीडबैक फॉर्म भराया गया और सर्टिफिकेट वितरित किया गया। इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधि, डॉ. विकास जैन, प्रदान संस्था के मास्टर ट्रेनर एवं सीता सिंह, ज्योति पड़वार से स्टॉफ के उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

राम बाबू देवांगन ने भी निर्वाचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संदेश दिया, “आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिला प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी मिली है, जिससे वे अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम कर सकेंगी। मैं सभी महिला प्रतिनिधियों को आश्वस्त करता हूं कि प्रशासन उनके साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

डॉ. विकास जैन ने कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला प्रतिनिधियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम कर सकें।”

इस कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया गया और उम्मीद की गई कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिला प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment