सीधी जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल,मुख्यमंत्री कार्यक्रम सहित विभिन्न बैठकों में करेंगे सहभागिता

0 413

सीधी | 08 जनवरी 2026,प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का दो दिवसीय सीधी जिला दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 09 एवं 10 जनवरी 2026 को जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे।

09 जनवरी को बहरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 09 जनवरी को दोपहर 11:30 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुँचेंगे, जहाँ वे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन से भेंट करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे बहरी पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

 

वीबी-जी-रामजी योजना की बैठकों में करेंगे भागीदारी

 

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री सायं 4 बजे बहरी वन विश्राम गृह पहुँचकर वीबी-जी-रामजी योजना की बैठक में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद वे सायं 5:30 बजे बहरी से चुरहट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 7 बजे रेस्ट हाउस चुरहट पहुँचकर पुनः वीबी-जी-रामजी योजना की बैठक में भाग लेंगे।

बैठक उपरांत प्रभारी मंत्री रात्रि 8:30 बजे स्काई लार्क रिसॉर्ट, परिसिली के लिए प्रस्थान करेंगे।

10 जनवरी को प्रेसवार्ता व बैठक,

दिनांक 10 जनवरी 2026 को प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे सीधी सर्किट हाउस पहुँचेंगे, जहाँ वे वीबी-जी-रामजी योजना की समीक्षा बैठक लेंगे तथा प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 3 बजे सीधी से बांधवगढ़ (जिला उमरिया) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment