श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस

0 275

 

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ

 

सौंसर — भारतीय बौद्ध महासभा एवं समता सैनिक दल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बौद्ध विहार में विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध एवं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई, जिसके बाद सामूहिक बुद्ध वंदना की गई।

भारतीय बौद्ध महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सोमकुंवर ने धम्म ध्वज का ध्वजारोहण कर धम्म के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। साथ ही वैज्ञानिक सोच अपनाने और पंचशील व आर्य अष्टांगिक मार्ग के पालन पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति:

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा एवं समता सैनिक दल के पदाधिकारी व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से एम आर शेंडे, तहसील अध्यक्ष प्रवीण ठवरे, तहसील उपाध्यक्ष कल्पना गजभिये, रेणुका ठवरे, कुसुम सहारे, चंदा सहारे, अनिरुद्ध दुफारे, उत्तम बागडे, दशरथ डोंगरे, भीमराव शेंडे, रेखाताई शेंडे, ज्योति दुफारे और राजेन्द्र गजभिये सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment