भाजपा की संगठनात्मक मजबूती पर जोर: शहपुरा मंडल के दो शक्ति केंद्रों की कामकाजी बैठक संपन्न

0 253

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शहपुरा: भारतीय जनता पार्टी के संगठन को निचले स्तर तक सक्रिय करने के उद्देश्य से शहपुरा मंडल के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण शक्ति केंद्रों— बिछिया एवं दलका बाधा बांसा की कामकाजी बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में आगामी कार्ययोजना और बूथ स्तर की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रमुख स्थलों पर हुआ बैठकों का आयोजन

शक्ति केंद्र बिछिया की बैठक का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया गया, वहीं दलका बाधा बांसा की बैठक फॉसिल्स पार्क घुघवा में आयोजित हुई। इन बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बूथ समिति और ‘पंच परमेश्वर’ पर चर्चा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। बैठक में बूथ समिति और पंच परमेश्वर की भूमिका पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

 

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति

बैठक में जिला महामंत्री बद्री प्रसाद साहू, श्रीमती इंद्रावती धुर्वे, दुर्गेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता एवं बसंत कुशराम सहित वरिष्ठ नेता मनोहर सोनी , संतोष साहू, अरुण अग्रवाल, तुलसीदास गुप्ता, कंधे टेकाम, किशन झारिया, हीरालाल साहू और अमित कछवाहा सहित शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने के संकल्प के साथ हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment