जिला टास्क फोर्स व सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

0 258

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

 

डिंडौरी : 06 जनवरी, 2026

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में जिला टास्क फोर्स समिति एवं जिला सतर्कता समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक टी.एल. मीटिंग के पश्चात अपरान्ह 02 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें जिले में बंधक श्रम उन्मूलन एवं संबंधित अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

 

बैठक में बंधक श्रम (उत्सादन) अधिनियम, 1976 के अंतर्गत विमुक्त कराए गए कुल 04 बंधक श्रमिकों को तात्कालिक राहत प्रदान की गई। इनमें सुश्री गीता बाई (उम्र 20 वर्ष), सुश्री संगीता समरदैया (उम्र 18 वर्ष), श्री उमेश कुमार (उम्र 19 वर्ष) एवं श्री लालू सिंह (उम्र 60 वर्ष) शामिल हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी विमुक्त बंधक श्रमिकों को पृथक-पृथक ₹30,000 की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

 

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि बंधक श्रम, बाल श्रम एवं श्रमिकों के अधिकारों से संबंधित अधिनियमों की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। इसके लिए उन्होंने निर्णय लिया कि प्रत्येक शनिवार को संबंधित निकायों में आयोजित होने वाले लोक कल्याण शिविरों के माध्यम से इन अधिनियमों के बारे में जागरूकता दी जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति शोषण का शिकार न हो और समय रहते प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सके।

 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और बंधक श्रम उन्मूलन के लिए आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment