बैढ़न के सूर्या भवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

0 5,409

सिंगरौली / जिले के बैढ़न स्थित सूर्या भवन परिसर में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री अंतर सिंह आर्य जी तथा सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ-साथ प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया। अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के आह्वान के साथ किया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment