गुलाबगंज निस्वार्थ गौ सेवा समिति द्वारा विधि विधान से किया गया गौ माता का अंतिम संस्कार

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
गुलाबगंज-समीपस्थ ग्रीनसिटी कॉलोनी , गुलाबगंज में बहुत सुंदर गौ माता को किसी जहरीले सांप द्वारा कान एवं झालर में काट लिया था ।
उक्त की सूचना प्राप्त होते ही तुरन्त गौ सेवा संकल्प समिति द्वारा कॉलोनी पहुंचकर कॉलोनी वासियों के जन सहयोग से उसका पूर्ण उपचार / सेवा देर रात तक की तथा मान्यता अनुसार ऊतरी भी बांधी ,
किन्तु उक्त गौ माता का आज सुबह तड़के स्वर्गवास हो गया ।
चुकीं गौ माता को सर्पदंश हुआ था , और क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि गाय को पूर्व में कुत्तों द्वारा काटे जाने के कारण गाय में रेबीज वायरस भी फैल चुका है इसलिए गौ माता को खुले में छोड़ना क्षेत्र वासियों के लिए घातक हो सकता था,क्योंकि ऐसे में कुत्तों द्वारा मृत गौमाता को खाने का प्रयास करते तो कुत्तों के पागल होने की आशंका बहुत अधिक बढ़ जाती , इस दौरा गौ माता को सभी के जनसहयोग से समाधि दी गई वही मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुरेले द्वारा इस पुनीत कार्य हेतु निःशुल्क जेसीबी उपलब्ध कराई गई इस दौरान निस्वार्थ गौ सेवा समिति की ओर से समाज सेवी पंकज कुरेले को साधुवाद दिया गया