अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार

0 300

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

 

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की उपस्थिति में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खनिज नियमों के उल्लंघन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त जांच के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

 

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आदतन उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। बिना नंबर प्लेट, अवैध रूप से खनिज ढोने वाले वाहन, कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टरों का दुरुपयोग तथा बिना कवर फ्लाई ऐश परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों की पहचान कर तत्काल दंड सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

 

बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 118 प्रकरण दर्ज कर लगभग 75 लाख रुपये का अर्थदंड शासकीय कोष में जमा कराया गया है। प्रशासन ने दो टूक कहा कि अवैध खनन पर पूर्ण विराम लगाने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे और नियमों की अवहेलना करने वालों के प्रति किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment