विदिशा विधायक द्वारा अहमदपुर कस्बा में जनसुनवाई की गई

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
विदिशा-आज सोमवार को विदिशा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कस्बा अहमदपुर में क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रति सोमवार जनसुनवाई की जाती है इस दौरान आज वहां पर विदिशा जिले के ऐसे किसान जो रहते तो विदिशा जिले में है लेकिन उनकी कृषि भूमि रायसेन जिले में भी है उन लोगों को खाद बीज आदि उपलब्ध होने में कठिनाई जा रही थी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक जी ने सहकारी बैंक के सीईओ श्री विनय सिंह से बात कर ग्राम सोंथर, अहमदपुर कस्बा एवं रंगई ग्राम के किसानों को फॉर्मर आईडी से तत्काल जुड़वा कर संबंधित ग्रामों के किसानों को खाद आदि उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया तथा इसी दौरान अहमदपुर कस्बा में संचालित एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुर्वेदिक औषधालय अहमदपुर के समय परिवर्तन करने के आवेदन पर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी से चर्चा कर इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का समय परिवर्तन कर प्रातः 9:00 बजे से 4:00 तक संचालित कराने के लिए निर्देशित किया।