पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में किसान हक़ की हुंकार, चितरंगी में पैदल मार्च से सत्ता तक पहुंची आवाज़

प्राइड इंडिया न्यूज़, रिपोर्ट : शाहिद खान
सिंगरौली/ मध्य प्रदेश
किसानों के हक़ की आवाज़: चितरंगी में पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन
चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के दुधमनिया में आज किसान हक़ और हक़ीक़त की ज़मीनी लड़ाई देखने को मिली। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में दुधमनिया चौराहा से चितरंगी तहसील कार्यालय तक किसानों ने पैदल मार्च किया। इस मार्च के माध्यम से स्थानीय किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एसडीएम महोदय को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह मार्च महज़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों की टूटी उम्मीदों और दबे हुए दर्द की बुलंद सदा था, जिसमें इंसाफ़ की तलाश और हक़ की पुकार साफ़ झलकती रही।
धरना-प्रदर्शन के दौरान श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश का किसान आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण परेशान, पीड़ित और मायूस है। खेतों में पसीना बहाने वाला अन्नदाता आज पानी, बिजली, मुआवज़ा और समर्थन मूल्य जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि सरकार गहरी नींद में ख़्वाब देख रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों के हक़ के लिए वे और पूरी कांग्रेस पार्टी आख़िरी सांस तक संघर्ष करती रहेगी, क्योंकि यह लड़ाई सियासत की नहीं, बल्कि ज़मीर और ज़िम्मेदारी की है।
इस मौके पर ग्राम दुधमनिया में जिला सिंगरौली किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में सीधी–सिंगरौली क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे। जल, जंगल और ज़मीन जैसे बुनियादी मसलों पर कांग्रेस पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है—यह संकल्प दोहराया गया। पूरे कार्यक्रम में इंक़लाबी जज़्बा, इत्तेहाद की ताक़त और किसानों के हक़ में उठती आवाज़ ने यह साफ़ कर दिया कि यह आंदोलन इंसाफ़ की राह पर चलने वाला एक मज़बूत क़दम है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)