Breaking News

ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, मतगणना 02 जनवरी को

0 225

रिपोर्ट,रमानायक तिवारी सीधी मध्यप्रदेश 

सीधी 29 दिसम्बर 2025

ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए मतदान सभी तीनों मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रातः सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया।

 

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छुही में कुल 2151 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 1100 पुरुष एवं 1051 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान कुल 1273 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 590 पुरुष एवं 683 महिला मतदाता रहे।

 

मतगणना दिनांक 02 जनवरी 2026 को तहसील कार्यालय मझौली में संपन्न कराई जाएगी। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment