गुलाबगंज वन जागीर मण्डल के धनौरा धाम में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
गुलाबगंज-खण्ड के वन जागीर मण्डल में बालाजी सरकार के धनौरा ग्राम में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया यह आयोजन सुबह नौ बजे सुन्दर कांड से शुरू हुआ सुन्दर कांड के समापन के बाद महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें भारत माता की आरती की गई । इसके बाद सभी ग्रामीण क्षेत्रों से और लोग बौद्धिक पांडाल में पहुंचे कार्यक्रम में संघ के खंड संघ चालक शिवप्रसाद तिवारी, खण्ड प्रचारक केशव नामदेव, नूरपुर धाम के बालकदास महाराज, दौलत राम दुवे, रोहित राज शास्त्री, पंकज शास्त्री अयोध्या गोपाल भार्गव अरुण शर्मा, राजकृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे । अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गौसेवक और समाज सेवकों का सम्मान किया कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रुप में केशव नामदेवने समाज में में फैली छुआछूत भेद भाव को को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया एवं सनातनियों को एकजुट होकर समाज की चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया। बालक दास महाराज ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की बात कही एवं भारत में बांग्लादेश न बने इसलिए हिन्दू समाज को सजग रहने की बात कही बंगलादेश और पाकिस्तान में हिन्दू धर्म के मानने वाले और अन्य लोगों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की । लव जिहाद मामले भी समाज की चिंता के विषय हैं इस पर सबको अपने परिवार में चिंतन करना चाहिए। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से सैकड़ों ग्रामीण आपने अपने वाहनों से आए बाद में सबने भंडारे में मिलकर सबने भोजन प्रसादी ग्रहण किया ।