प्रखंड जदयू काको ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में लोग जुड़े पार्टी से

अकबर इमाम प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ
काको (जहानाबाद)। जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड इकाई काको द्वारा रविवार को अकबर इमाम प्लाजा के सभागार में सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सदस्यता अभियान सह बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष रवींद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान घोसी के माननीय विधायक ऋतुराज कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, प्रखंड मीडिया प्रभारी राजू पटेल, राजन चंद्रवंशी, मिथलेश प्रसाद, सुमन कुमार समेत कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि
“माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के हर वर्ग के विकास के लिए न्याय के साथ सर्वांगीण विकास किया है। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, पक्की नाली-गली समेत कई योजनाओं ने लोगों का मान-सम्मान बढ़ाया है।”
वहीं जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि
“हम अपने नेता नीतीश कुमार के सिद्धांतों और विचारों पर पूर्ण निष्ठा रखते हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार ने जो सहायता राशि प्रदान की है, उससे वे स्वावलंबी हो रही हैं।”
वरिष्ठ नेता राजू सिंह ने कहा कि
“विकसित भारत के सपने के साथ डबल इंजन की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। प्रदेश में पुल, पुलिया व सड़कों का निर्माण तेज रफ्तार से हुआ है। अधिक से अधिक लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाना आज की जरूरत है।”
कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने एकसुर में कहा कि सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
— नवीन कुमार, संवाददाता
पटना (बिहार)