कांग्रेस स्थापना दिवस पर जवाहर कांग्रेस भवन में भव्य आयोजन

0 405

पूर्व अध्यक्षों व दिवंगत नेताओं के परिजनों का सम्मान, कांग्रेस की गौरवगाथा को किया याद

‘कांग्रेस केवल दल नहीं, लोकतंत्र की आत्मा’ — जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह

जनसमस्याओं पर आंदोलन तेज करने जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक आयोजित

सीधी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जवाहर कांग्रेस भवन, सीधी में ऐतिहासिक एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वज वंदन, राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कांग्रेसजनों का पारंपरिक तिलक और कांग्रेस चिन्ह वाले गमछे से स्वागत किया गया।

सभागार में महापुरुषों के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, बलिदानों और संघर्षों को नमन किया गया।

पूर्व अध्यक्षों एवं दिवंगत नेताओं के परिजनों का सम्मान

सम्मान समारोह में पूर्व अध्यक्षों — चिंतामणि तिवारी, मोतीलाल सिंह, आनंद सिंह, रुद्र प्रताप सिंह बाबा सहित दिवंगत पूर्व अध्यक्षों जयराम शुक्ल, तिलक राज सिंह, बैजनाथ दुबे, रामपति राम, इस्माइल खान गोरे, अब्दुल मुमताज, रामसुंदर पाठक, अवध राज सिंह और युवराज सिंह के परिजनों का सम्मान किया गया।

जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी अतिथियों को साल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

वरिष्ठ नेताओं ने याद किया कांग्रेस का राष्ट्र निर्माण में योगदान

कार्यक्रम में नेताओं एवं परिजनों ने आज़ादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया।

विधायक प्रतिनिधि चुरहट भारत सिंह, पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक राजेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह सहित कई वक्ताओं ने कांग्रेस के संघर्षपूर्ण इतिहास पर विचार रखे।

“कांग्रेस लोकतंत्र की आत्मा है” — ज्ञान सिंह

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा—

“कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आज़ादी, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आत्मा है। पूर्व अध्यक्षों का सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उनका मार्गदर्शन संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बूथ से लेकर जिला स्तर तक और मजबूत करना होगा।”

उन्होंने युवाओं से संगठन में ऊर्जा और नए संकल्प के साथ जुड़ने की अपील की।

स्थापना दिवस पर वृहद एवं समन्वय समिति की बैठक भी संपन्न

कार्यक्रम के उपरांत जिला कांग्रेस की वृहद एवं समन्वय समिति की बैठक अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में आगामी जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती और प्रकोष्ठों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।

जनसमस्याओं — महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याएँ सीधे सुनकर आवाज उठाने का संकल्प दिलाया गया।

अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम एवं बैठक में जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, विनोद मिश्रा, हल्के सोनी, प्रभात सिंह, एडवोकेट मनोज सिंह, रमेश साकेत, उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी, संकट प्रदीप द्विवेदी, विवेक सिंह दीपू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालक ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, स्वागत प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू तथा ध्वज सलामी संचालन सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन ने किया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment