जनसमस्याएँ सीधे सुनीं, राहत भी पहुँचाई सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का हरदुआ दौरा; जरूरतमंदों को मिले शाल-कंबल

ब्योहारी/हरदुआ। मसीरा पंचायत के ग्राम हरदुआ में रविवार को सीधी लोकसभा सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएँ सीधे सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राशन सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएँ सांसद के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने ग्राम के जरूरतमंद परिवारों को शाल और कंबल वितरित किए, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलकी। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना मेरी प्राथमिकता है।”
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय शरद जुगलाल कोल, विमलेश मिश्र ‘विम्मू’, देवेंद्र त्रिपाठी, शिवशंकर त्यागी, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार द्विवेदी, महामंत्री संजय पाठक, श्रीधर गर्ग, सातिक प्रसाद तिवारी, पपौध मंडल अध्यक्ष श्यामपाल तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
सांसद के आगमन से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने जनसमस्याओं को सुनने और सहयोग प्रदान करने हेतु सांसद डॉ. मिश्रा का आभार व्यक्त किया।