सीधी: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा को नमन, PVTG परिवारों को बांटे कंबल-साल

सीधी।
ग्राम गांधीग्राम में आज लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सांसद ने कहा कि देश की आज़ादी में अमर योगदान देने वाले वीरों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति (PVTG) के परिवारों को साल एवं कंबल का वितरण किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के कल्याण और स्थानीय जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता देवेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बरम्बाबा सुबेदास यादव सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद ने स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संरक्षित रखने व जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।