मारुड में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई अटल जी की जयंती

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ
पांढुरना/मारुड: जनचेतना मंच मारुड के स्थानीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के संस्थापक विनोद गावंडे और अध्यक्ष वासुदेवराव कलम्बे द्वारा वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अनंताभाऊ नाडेकर, कोषाध्यक्ष पंकज पांडव, सचिव मुरलीधर बरडे, जनपद सदस्य राजेंद्र ठाकरे, देविदासजी राऊत सहित प्रवीण गावंडे, रामचंद्रजी गुडधे और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अध्यक्ष वासुदेवराव कलम्बे, विनोद गावंडे और देविदासजी राऊत ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में प्रवीण गावंडे ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।