गुलाबगंज हिन्दू सम्मेलन के लिए हुआ भूमिपूजन

0 393

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

गुलाबगंज – वन जागीर मण्डल के धनौरा धाम में आज हिन्दू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन हुआ जिसमें मण्डल के अंतर्गत आने वाले सुमेर बर्री, चक्क खेजड़ा, घुरदा, हथिया खेड़ा,हरजाखेड़ी, मेहरूखेड़ी,वन, सेमरा पड़रात , धनिया खेड़ी एवं सौजना के ग्रामीण शामिल हुए एवं कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर सबको जिम्मेदारी बांटी गई । यह कार्यक्रम धनौरा धाम में ही 28 दिसंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा आयोजन को लेकर सकल हिन्दू समाज में उत्साह है आयोजन समिति द्वारा मण्डल के हर गांव में पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में जाती पाती के भेद को छोड़कर संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट होकर लगने की बात हुई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment