शहपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती

0 328

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शहपुरा नगर के श्री राम मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 9 स्थित बूथ क्रमांक 76 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, प्रख्यात राजनेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अटल बिहारी वाजपेई के तेल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक महान राष्ट्रभक्त, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपने जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को विकास, सुशासन और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ाया।

 

कार्यक्रम में समाजसेवी व बूथ अध्यक्ष, पूर्व मंडल महामंत्री एवं वार्ड पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद देवेन्द्र वनवासी, मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता, शंकर साहू, पार्षद संतोष झारिया सहित प्रतीक तिवारी, रविश साहू, राजेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अंत में सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनसेवा के संदेश के साथ किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment