चन्द्रवंशी मिलन समारोह का हुआ आयोजन

जहानाबाद) जहानाबाद के अब्दुल बारी नगर भवन के सभागार में चंद्रवंशी मिलन सह अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन,जिसकी अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने की, इस अवसर पर बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ, प्रेम कुमार, जहानाबाद के पुर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, जेपी सेनानी व जदयू के प्रांतीय नेता कमलेश प्रसाद चंद्रवंशी, वहीं रामवली चंद्रवंशी, अरूण चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोगों ने भाग लिया, इस अवसर पर जेपी चंद्रवंशी ने अपने संबोधन भाषण कहा कि समाज के सभी लोगों को समाजिक, आर्थिक व राजनैतिक , व शैक्षणिक दृष्टिकोण से जागरूक होने की जरूरत है, वहीं जेपी सेनानी कमलेश चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के साथ अतिपिछड़ा समुदाय के लोगों की उत्थान के लिए एक जुट होना जरूरी है, उन्होंने जोर देकर कहा कि आप समाजिक व राजनैतिक रूप से संगठित हो तभी आप को सता में भागीदारी मिलेगी, यहां बता दें कि जिले के टौन हौल में आयोजित चक्रवर्ती राजा मगध साम्राट जरासंध के महोत्सव में चंद्रवंशी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार