सादर अभिवादन, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

0 268

संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

🕉सोमवार, 22 दिसम्बर 2025 🕉

🔆➖शीतल हर से बचाव हेतु सीधी की प्रशासनिक एडवाइजरी जारी, अनावश्यक यात्रा से बचें। गर्म कपड़ों का उपयोग करें ,बच्चों एवं बुजुर्गों पर रखें विशेष ध्यान।

🔆➖ठिठुरन से लोग बेहाल, बच्चों की पढ़ाई से लेकर दफ्तर जाने तक सब पर असर।

🔆➖सीधी विधानसभा के पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के केदारनाथ शुक्ला ने आरोप लगाया है कि सीधी रेल परियोजना में 100 करोड़ की रॉयल्टी गबन हुई।

🔆➖सीधी में जमोड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 किलो गांजा सहित मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

🔆➖सीधी जिले के सिहावल ब्लाक अंतर्गत जल संचयन से संवर रहा भविष्य, बोरी बंधान से जीवित हुई वहदइया नदी।

🔆➖डिंडोरी जिले में जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में जैविक खेती विषय पर एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी हुई संपन्न।

🔆👉महाराष्ट्र निकाय चुनावों में महायुति 200 पार, विपक्ष ने EVM को ठहराया जिम्मेदार।

🔆👉महाराष्ट्र नगर चुनाव के नतीजों के बाद विपक्ष में तकरार! उद्धव ठाकरे गुट ने कांग्रेस को बताया ‘टूरिस्ट’।

🔆👉एशिया कप फाइनल के बाद हुआ बवाल, टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं लिया मेडल।

🔆👉तमिलनाडु पर हिंदी थोपने की इजाजत नहीं मिलेगी,केंद्र पर आरोप, कहा- ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी लागू नहीं की इसलिए ₹2 हजार करोड़ रोके। बोले उदय निधि।

🔆👉रूसी राष्ट्रपति पुतिन सरकार की बड़ी सौगात, भारतीय छात्रों को बिना प्रवेश परीक्षा मिलेगा रूसी विश्वविद्यालयों में दाखिला।

🔆👉बांग्लादेशी मवेशी तस्करों का दुस्साहस, बीएसएफ कांस्टेबल का किया अपहरण।

🔆👉भारत सरकार को संज्ञान लेना होगा, बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर बोले मोहन भागवत।

🔆👉’वे देशद्रोही हैं, हम नहीं..’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार।

🔆👉असम ट्रेन हादसे में घायल हाथी के बच्चे की भी मौत, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट।

🔆👉फास्टैग से पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का होगा पेमेंट,सड़क परिवहन मंत्रालय ला रहा योजना, 6 महीने का ट्रायल सफल रहा।

🔆👉अरुणाचल प्रदेश निकाय चुनाव, BJP ने 170 सीटें जीतीं,PPA को 28 सीटें, ईटानगर नगर-निगम के 20 में से 14 वॉर्ड भी भाजपा के नाम।

🔆👉करणी सेना लड़ेगी चुनाव, राजनीतिक दल बनाने का ऐलान,MP के हरदा में 11 घंटे का जनक्रांति आंदोलन खत्म, शेरपुर बोले-अब दिल्ली करेंगे कूच।

🔆👉देशभर के 68 करोड़ यूजर के ई-मेल और पासवर्ड लीक,MP स्टेट साइबर ने जारी की गाइडलाइन, कहा- तुरंत रीसेट करें पासवर्ड।

🔆👉अमेरिकी न्याय विभाग ने फिर जारी की राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर, दस्तावेज हटाने की वजह भी बताई।

🔆👉’अल्पसंख्यकों पर नहीं हो रहे व्यापक हमले..’, बांग्लादेश ने भारत के आरोपों को किया खारिज।

 

खेल समाचार

 

🔆👉🏏पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब।

 

🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र तथा वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment