8 महीने में एक भी काम नहीं, पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ बना ‘सबसे निकम्मा’ — सुधांशु राठौर का बड़ा आरोप

0 364

पटना।

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (पुसू) का चुनाव मार्च 2025 में संपन्न हुआ था, लेकिन लगभग आठ महीने बीत जाने के बावजूद छात्र हित में एक भी कार्य न हो पाना छात्र संघ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह आरोप छात्र संघ से निर्वाचित पीजी काउंसलर एवं शैक्षणिक सचिव सुधांशु राठौर ने पुसू अध्यक्षा पर लगाया है।

सुधांशु राठौर ने कहा कि छात्र संघ कोश में पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बावजूद किसी भी कार्य का शुरू न होना अध्यक्षा की कार्यक्षमता और अयोग्यता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पीजी छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्होंने लगातार पत्र के माध्यम से अध्यक्षा को अवगत कराया, लेकिन न तो किसी पत्र का जवाब मिला और न ही किसी समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई हुई।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वयं छात्र संघ का सदस्य होने के बावजूद उन्हें छात्रों की आवाज़ रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। छात्र संघ द्वारा किसी भी प्रकार का कार्य न कर पाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इससे छात्रों की उम्मीदें भी लगातार टूटती जा रही हैं।

राठौर ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले समस्याएं नोट करने के लिए डायरी लेकर घूमने की बातें कही जाती थीं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह डायरी ही कहीं गुम हो गई है। छात्र हितों की अनदेखी ने छात्र संघ की विश्वसनीयता पर गहरा संकट पैदा कर दिया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment