जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न –

0 390

औरंगाबाद – अनुग्रह इण्टर स्कूल (गेट स्कूल) , औरंगाबाद में चल रहे तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण के तीसरा व अंतिम दिन भी सत्र की शुरुआत चेतना – सत्र के साथ शुरू हुई। चेतना – सत्र में बिहार राज्य प्रार्थना, सर्वधर्म प्रार्थना व राष्ट्रगान सभी प्रतिभागियों द्वारा की गई। मुख्य मास्टर प्रशिक्षक डॉ शशि भूषण कुमार सिंह ने विद्यालय भ्रमण के दौरान चेक लिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारियां साझा की। विद्यालय विकास योजना प्रपत्रों से रुबरु कराया गया । विद्यालय विकास योजना का ग्राम पंचायत विकास योजना में समायोजन के लिए 9 थीम में से 4 थीम को विद्यालय विकास योजना में शामिल कर सकते हैं जैसे – स्वस्थ गांव ( Healthy Village), बाल अनुकूल गांव ( Child Friendly Village ), स्वच्छ व हरित गांव ( Clean and Green Village) व सामाजिक रूप से न्याय पूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव ( Social Justice and Social Safe Village) । प्रशिक्षण उबाऊ न हो इसका ख्याल रखते हुए एक गतिविधि कराई गई जिससे सभी प्रतिभागियों में नई ताजगी आ गई। तदोपरांत सुरक्षित शनिवार के तहत होने वाले गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में निम्नलिखित मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित रहे – डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ( पीएमश्री मध्य विद्यालय बालूगंज, देव ), दिव्य रेशमी ( मध्य विद्यालय रतिखाप, कुटुंबा) अरविंद कुमार (उत्प्रेरक), सूर्यकांति कुमारी (उत्प्रेरक), उमेश कुमार (एस एस ए)।

प्रशिक्षण में निम्नलिखित शिक्षक/ उत्प्रेरक उपस्थित रहे – विद्या सिंह, प्रियंका कुमारी, शोभा कुमारी, तारा कुमारी, ज्योत्सना मिश्रा, सुनीता कुमारी, इंदु कुमारी, कुंदन कुमार, सर्वजीत , रोहित कुमार सिंह, कृष्ण बल्लभ सहाय, श्रीकांत प्रजापत, संजय कुमार व अभय कुमार सिंह रंजीत कुमार सिंह , राजकुमार प्रसाद गुप्ता व सुनील कुमार प्रजापति सहित कुल 90 शिक्षक/ उत्प्रेरक उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment