श्री राम मंदिर, शहपुरा में नलकूप खनन: नर्मदा परिक्रमा वासियों को मिलेगा लाभ

0 186

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शहपुरा, शहपुरा के श्री राम जानकी मंदिर, बाजार चौक में लंबे समय से लंबित मांग पूरी करते हुए, रविवार को नलकूप (बोरिंग) का खनन सफलतापूर्वक किया गया। इस पहल से नर्मदा परिक्रमा वासियों को पीने के पानी की सुविधा का महत्वपूर्ण लाभ मिल सकेगा।

 

राम मंदिर समिति के अध्यक्ष, अजय गुप्ता, ने इस कार्य को संपन्न कराने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल और पूरी नगर परिषद का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की एक बहु-प्रतीक्षित आवश्यकता थी जिसे नगर परिषद ने पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया है।

 

नलकूप खनन कार्य आरंभ होने से पूर्व, नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू, लोक निर्माण विभाग पार्षद हरीश साहू,सुरेंद्र साहू, अरविंद श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, देवेंद्र वनवासी, दीपक गुप्ता, और राम मंदिर समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता सोनेलाल विश्वकर्मा राजेश सोनी पहलाद साहू सहित उपस्थित रहे थे। सभी उपस्थित जनों ने इस जनहितैषी कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment