रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास(RMSA) शहपुरा

रिपोर्टर धनीराम चीचाम अमरपुर डिंडोरी
डिंडोरी में 3 माह प्रशिक्षण उपरांत आज दिनांक-10/12/2025 को बेल्ट ग्रेडिंग सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन रखा गया!उक्त परीक्षा में 54 बालिकाओं की सहभागिता रही! बालिकाओं ने येलो बेल्ट से लेकर ब्लू बेल्ट तक का परीक्षा दिया!उक्त बेल्ट परीक्षा आदरणीय श्री आर.एस.तोमर सर ( म.प्र.कराते संघ अध्यक्ष/इंडियन कराते महासचिव) के निर्देशन में आयोजित हुई!जिला इकाई से मुख्य परीक्षक के रूप में श्री चोखेलाल धुर्वे (सहायक जिला कराते प्रभारी) जिला कराते संघ डिंडोरी प्रशिक्षिका सुश्री.भारती धुर्वे,छात्रावास अधिक्षिका श्रीमती सरिता उइके और संस्था प्राचार्य श्री वेद प्रकाश साहू जी की उपस्थिति में संपन्न हुई! परीक्षा के प्रारंभ में बालिकाओं ने एक्सरसाइज,कराते चाप, पंच,किक,कातास,कुमिते,और आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकियों का प्रदर्शन किया! परीक्षा के दौरान बालिकाओं में काफी उत्साह दिखा!