हेल्थ केयर हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत, नवजात के शरीर पर घाव देखकर आक्रोशित हुए परिजन, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

0 240

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो चीफ–मंडला)

 

मामला जिला मुख्यालय मंडला का है जहाँ डॉक्टर गुरु मोहन के निजी हेल्थ केयर अस्पताल में महिला की डिलीवरी में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई। उसके परिवारीजनों ने डॉक्टर पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों के द्वारा बताया गया कि रविवार रात लगभग 2:00 बजे गर्भवती महिला ज्योति कछवाहा को बिंझिया स्थित डॉक्टर गुरुमोहन के निजी अस्पताल हेल्थ केयर हॉस्पिटल भर्ती किया जहां डॉक्टरों के द्वारा रात लगभग 3:00 बजे पुरवा निवासी ज्योति कछवाहा की डॉक्टर अमित पांडे के द्वारा महिला का सीजर ऑपरेशन किया गया जिसमें परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के लगभग 1 घंटे बाद डॉक्टर के द्वारा नवजात शिशु का मृत शव परिजनों को दिया गया वहीं परिजनों के द्वारा बताया गया कि नवजात शिशु के शरीर पर घाव और कटे के निशान थे जिसे देखकर परिजन आक्रोशित हो गए सूचना मिलते ही जिला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाईश देकर शांत कराया एवं नवजात के शिशु के शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया वहीं कोतवाली प्रभारी शफीक खान के द्वारा बताया कि शिकायत के आधार पर मर्ग कायम किया गया है और जांच टीम गठित का जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वेधानिक कार्रवाई की जाएगी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment