मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बजाग द्वारा जल संचय अभियान अंतर्गत किया गया बोरी बंधान

0 227

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखण्ड बजाग जिला डिंडोरी में मध्यप्रदेश जन अभियान द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे जल बचाने हेतु जल संचय अभियान अंतर्गत नवांकुर संस्था नर्मदा समिति खरगहना सेक्टर क्रमांक 5 के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कौडिया में आज शंकर नाला में 25 बोरी का श्रमदान के माध्यम से नाला बंधान कार्य किया गया एवं ग्राम खरगहना में पीपर नाला में 20 बोरियों से बांध बनाया गया जिससे ग्रामीणों एवं किसानों को सिंचाई हेतु और दैनिक उपयोग हेतु तथा जानवरों को पीने हेतु उपयोगी होगा साथ ही श्रमदान के कार्यों से लोगों में जल बचाने के प्रति संदेश भी दिया जा रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, नवांकुर संस्था नर्मदा समिति खरगहना के सचिव बालकिशोर, मेंटर खिलावन सिंह गौतम, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री कोमल यादव, सचिव कृष्ण कांत यादव,श्री दिनेश धुर्वे, सचिव श्रीमती गायत्री यादव एवं छात्र छात्राओं की सहभागिता रही विकासखंड बजाग जिला डिंडोरी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment