कलेक्टर ने किया कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र व स्टॉप डैम का औचक निरीक्षण

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी, 04 दिसंबर 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए निगवानी स्थित कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र तथा ग्राम धौरई के स्टॉप डैम निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।
खरीदी केंद्र निरीक्षण
जिले में 5500 किसानों का पंजीयन, 1 दिसंबर से उपार्जन केंद्र नियमित संचालित।
कलेक्टर ने निगवानी केंद्र पहुंचकर किसानों का तिलक वंदन कर सम्मान किया।
मिलेट FPO से प्रोसेसिंग मशीनों का अवलोकन—एक घंटे में 4 क्विंटल कोदो प्रोसेसिंग क्षमता।
समर्थन मूल्य:
कोदो: ₹3500/क्विंटल (बोनस सहित)
कुटकी: ₹4500/क्विंटल (बोनस सहित)
स्टॉप डैम निरीक्षण
ग्राम धौरई में कुंजन नाला पर निर्मित स्टॉप डैम की गुणवत्ता व जल-संग्रहण व्यवस्था की जांच।
जिले के 1560 स्टॉप डैमों पर गेट लगाने के निर्देश, जिससे सिंचाई क्षमता व जल उपलब्धता में वृद्धि होगी।
कलेक्टर ने कहा कि कोदो-कुटकी खरीदी का निर्णय किसानों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।