जिला प्रशासन डिंडौरी की विशेष पहल पर स्वदेशी , स्थानीये उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में जैविक हाट बाजार की शुरुआत

0 223

नागरवासियों को मिलेंगी हरी-ताज़ी सब्जियाँ, छोटे किसानों को मिलेगा बाजार

 

रिपोर्टर धनीराम चीचाम अमरपुर डिंडौरी

 

डिंडौरी-जिला प्रशासन डिंडौरी द्वारा मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन और कृषि विभाग के सहयोग से रविवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया। अब प्रत्येक रविवार को नगरवासियों को जैविक सब्जियाँ, शहद, मिलेट्स, स्वदेशी उत्पाद और अन्य स्थानीय जैविक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते अपनी पत्नी के साथ हाट बाजार पहुंचे और उत्पादकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पहल छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी सिद्ध होगी, जिन्हें पहले उचित बाजार नहीं मिल पाता था। उन्होंने बताया कि सामान्यतः रविवार को जबलपुर या अन्य जिलों से रासायनिक खाद से उगाई गई सब्जियाँ आती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक खाद के उपयोग से उत्पादित सब्जियों को स्थानीय बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी, हरी और ताज़ा सब्जियाँ मिल सकेंगी।

 

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि इस हाट बाजार का उद्देश्य छोटे किसानों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय कारीगरों को स्थायी और नियमित बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि जिले के उत्पाद जिले के लोगों तक पहुँच सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

 

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्री हीरा परस्ते, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांशु चौधरी, कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया, तथा नगर परिषद सीएमओ श्री अमित तिवारी श्रीमती अर्पणा पांडे जेटडू सिंह पट्टा सभी विभाग के विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment