यातायात अभियान में बड़ी कार्रवाई — 4 दिनों में 560 से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना, ₹2.88 लाख से ज्यादा वसूल

0 274

सिंगरौली। थाना यातायात, जिला सिंगरौली द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में दिनांक 26 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

चार दिनों में बड़ी कार्रवाई

अभियान के पहले चार दिनों — 26.11.2025 से 29.11.2025 — के दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले कुल 560 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ₹2,88,000/- से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। शीर्षवार कार्रवाई इस प्रकार है—

 

1️⃣ बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना: 380 प्रकरण — ₹1,14,000

2️⃣ बिना वैध बीमा के वाहन चलाना: 6 प्रकरण — ₹6,000

3️⃣ बिना HSRP नंबर प्लेट: 150 प्रकरण — ₹75,000

4️⃣ तेज़ गति से वाहन चलाना: 4 प्रकरण — ₹4,000

5️⃣ अन्य यातायात उल्लंघन: 45 प्रकरण — ₹89,000

 

इन सभी श्रेणियों में पुलिस टीमों ने जिलेभर में सघन जांच कर कार्रवाई की।

शासन की योजनाओं का जागरूकता अभियान भी जारी

 

15 दिवसीय अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी शासन की प्रमुख योजनाओं —

⭐ राहबीर योजना

⭐ हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना

⭐ कैशलेस ट्रीटमेंट योजना

— का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

 

इसके लिए प्रमुख चौराहों, पेट्रोल पंपों, पार्कों और शासकीय कार्यालयों में फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंच सके।

सिंगरौली पुलिस की अपील

 

“सभी आमजन यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।”

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment