प्राकृतिक वातावरण में U-DISE कार्यशाला, प्राचार्यों ने दी “मिनी पचमढ़ी” की उपमा

रिपोर्टर धनीराम चीचाम अमरपुर डिंडौरी
डिंडोरी 27 नवंबर 2025
नेचर कोर्टयार्ड परिसर, डिण्डौरी में आज यू-डाइस (U-DISE) संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते तथा एपीसी श्री आशीष कुमार पाण्डेय द्वारा छात्रवृत्ति, परीक्षा प्रणाली, नामांकन, गीता महोत्सव, स्वच्छता अभियान, “पंखिनी – सपनों को दो पंख” सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में श्री बिहारी लाल द्विवेदी, प्राचार्य मेकलसुता महाविद्यालय एवं स्कांध मंदिर प्रचारक भी उपस्थित रहे और विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने नेचर कोर्टयार्ड के प्राकृतिक वातावरण, बैठक स्थल की व्यवस्थाओं, समय-समय पर परोसी गई चाय एवं लंच की प्रशंसा की। सभी प्राचार्यों ने इस स्थान को “मिनी पचमढ़ी” की उपमा देते हुए बताया कि प्राकृतिक गोद में इस तरह की बैठक का अनुभव अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यशाला उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।