धान की खरी में लगी आग से भारी नुकसान, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

0 259

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

डिंडौरी। करंजिया विकासखंड के मोहतरा गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान की धान की खरी में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन लपटें कुछ ही मिनटों में इतनी विकराल हो गईं कि पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।

 

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग को आसपास की अन्य खऱियों और घरों तक फैलने से रोकने में सफल रहे। हालांकि तब तक किसान का करीब 30–40 क्विंटल धान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

 

घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई, जिसके बाद अमला नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को तुरंत आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से गांव में बड़ा हादसा टल गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment