अनियंत्रित टैक्सी तूफान वाहन टीले से टकराई, कई यात्री घायल; चालक फरार

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिले के विक्रमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आनखेड़ा टिकरिया में शुक्रवार दोपहर एक टैक्सी तूफान वाहन (पीजी 04–1127) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित टीले से टकरा गया। हादसे में वाहन में सवार कई यात्री घायल हो गए।
विक्रमपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव के अनुसार, ग्राम पलकी के ग्रामीण शहपुरा बाजार जाने के लिए वाहन में सवार थे। टिकरिया आनाखेड़ा पहुंचते ही वाहन का नियंत्रण ड्राइवर से छूट गया और वाहन सीधे टीले से जा भिड़ा।
हादसे में संतोषी बाई, ओम बाई, जानकी बाई, मीरा बाई, शिव प्रसाद, भोला पंद्रम, कमलेश्वरी परस्ते और उमर सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों को विक्रमपुर और शहपुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार जारी है।
दुर्घटना के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।