प्रतिभा वान छात्र छात्राओ ने किया शैक्षणिक भारत भ्रमण

0 187

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री राजेंद्र जाटव के मार्गदर्शन में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल परीक्षा 2025 में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति संवर्ग के सर्वाधिक अंक प्राप्त विकास खंड वार प्रतिभा वान एक छात्र एक छात्रा तथा जिले में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्रओ को नामांकित कर कुल 08 छात्र एवं 08 छात्रा को राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शिविर एवं शैक्षणिक भारत दर्शन भ्रमण हेतु 15 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक लिए नामांकित किया गया। शैक्षणिक भारत भ्रमण में भोपाल से नई दिल्ली एवं आगरा के लिए भेजा गया। छात्र /छात्राओं में नेतृत्व गुण विकसित करने, मनोबल बढ़ाने, आधुनिक सोच विकसित करने तथा देश प्रदेश से परिचित कराने के उद्देश्य राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शिविर में जिले से कु. कुमकुम मरावी, सोनाक्षी धुर्वे, मोहित तेकाम , राकेश धुर्वे, रोशनी पन्द्राम, अमित कुमार, नितिन कुमार वरकड़े, मनीषा मरावी, भागवती परस्ते, पंकज चंद्रवंशी, दीपांजलि बास्पे, मनीष मरावी इत्यादि छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण जिले से किया । छात्रा मनीषा मरावी ने जनजाति कार्य विभाग एवं कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे एवं हमारे साथी छात्राओं को पहली बार रेल से यात्रा करने का अवसर मिला, साथ ही नई दिल्ली, आगरा जैसे महानगरों मे ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन एवं अध्धयन का अवसर मिला । हम सभी इस यात्रा से बहुत खुशी हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment