सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1400 किमी महाराष्ट्र व 1100 किमी तेलंगाना से दो नाबालिक बालिकाएँ सकुशल बरामद
गुमशुदा नाबालिकाओं की सुरक्षित घर वापसी — जमोड़ी व चुरहट पुलिस की दो अहम सफलता
नाबालिक गुमशुदगी मामलों में सीधी पुलिस की दो बड़ी सफलताएँ—
एक बालिका 1400 किमी दूर महाराष्ट्र के रायगढ़ से तथा दूसरी 1100 किमी दूर तेलंगाना के हैदराबाद से सकुशल बरामद
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन में थाना जमोड़ी एवं चुरहट पुलिस ने दो अलग-अलग गुमशुदगी प्रकरणों में सराहनीय कार्य करते हुए दूर-दराज़ राज्यों से दो नाबालिक बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
प्रकरण – 1 (थाना जमोड़ी)
दिनांक 28.10.2025 को 16 वर्षीय बालिका के परिजन ने गुमशुदगी की सूचना थाना जमोड़ी में दर्ज कराई।
धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ की।
साइबर तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि बालिका महाराष्ट्र के रायगढ़ (MIDC) क्षेत्र में है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम 1400 किमी दूर रवाना की गई।
टीम ने आरोपी सहित गुमशुदा को दस्तयाब कर सीधी लाकर परिजनों को सौंपा।
बालिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर बड़े शहरों के वीडियो देखकर प्रभावित हुई और एक परिचित युवक के बहकावे में आकर महाराष्ट्र चली गई।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान:
उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, एएसआई वीरभान साकेत, महिला आरक्षक कुसुम, आरक्षक के.पी. सिंह, साइबर सेल आरक्षक प्रदीप मिश्रा
प्रकरण – 2 (थाना चुरहट)
15 वर्षीय नाबालिक बालिका के परिजन की शिकायत पर थाना चुरहट में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
लगातार प्रयासों से पता चला कि वह हैदराबाद (तेलंगाना) में है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक बघेल के निर्देशन में टीम को 1100 किमी दूर हैदराबाद भेजा गया, जहाँ से आरोपी सहित बालिका को सुरक्षित बरामद कर लाया गया।
किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक ने बड़े शहर और नौकरी के झूठे सपने दिखाकर उसे अपने साथ ले गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान:
उप निरीक्षक दीपक बघेल, उप निरीक्षक आशा सिलाव
सीधी पुलिस महिलाओं, बालिकाओं व नाबालिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
गुमशुदा प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहयोग के माध्यम से पुलिस ने यह सिद्ध किया है कि—
“सीधी पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा और विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”