“वंदे मातरम” राष्ट्रभक्ति का प्रतीक — सीधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम

हर नागरिक वंदे मातरम को उत्सव की तरह मना रहा है — देव कुमार

0 330

 

 

सीधी। स्थानीय पीएम श्री संजय गांधी महाविद्यालय में आज वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रीती पाठक मुख्य अतिथि और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक रीती पाठक ने कहा कि “वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति का पर्याय है”। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सेनानियों ने वंदे मातरम के उद्घोष से राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया था। आज इसकी 150वीं वर्षगांठ पर हमें राष्ट्रभक्ति का नया संकल्प लेना चाहिए।

 

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलेभर में वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि वंदे मातरम को एक उत्सव की तरह मनाने का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रप्रेम से जोड़ना और जनजागरण को बढ़ावा देना है।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, डॉ. मनीला सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, पूजा सिंह कुशराम, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, मोर्चा अध्यक्ष राकेश मौर्या, मुनिराज विश्वकर्मा, आनंद परीयानी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पुनीत नारायण शुक्ला, पुष्पराज सिंह चौहान, कंचन केसरी, संगीता सिंह, अनु पांडे, रन्नू साकेत, सौरभ मिश्रा, बेटू सोनी सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment