प्रथम सीधी आगमन पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

सीधी- राकेश शर्मा- इस मंजिल तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी। कांटों भरी पगडंडियों से चलते हुए, सफलता प्राप्त कर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के आज पहली बार अपने गृह क्षेत्र सीधी पहुंचने, पर उनका कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जगह-जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सुबह से ही युवाओं एवं समर्थकों के बीच जिले भर में उत्साह का माहौल छाया रहा। देवेंद्र सिंह दादू के स्वागत में युवाओं, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिवादन किया।
स्वागत जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और “युवा शक्ति — देवेंद्र दादू” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान दादू नेकार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे सीधी जिले के युवाओं का सम्मान है। मैं प्रदेश में युवाओं की आवाज़ को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। सीधी आगमन के अवसर पर रीवा से सीधी तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया एवं कई जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए।
स्थानीय नेतृत्व ने उनके चयन को जिले के लिए “गौरव का क्षण” बताया। पद ग्रहण के बाद यह उनकी पहली जिला यात्रा है, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। युवा कांग्रेस के संगठन विस्तार और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा आने वाले समय में युवा कांग्रेस की रणनीति और जिले में संगठन की मज़बूती के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पद प्राप्ति के बाद देवेंद्र सिंह दादू के विरोधियों के बीच खलबली से मची हुई होगी इसमें कोई संदेह नहीं है।