सीधी के मुक्केबाजों ने जीते 3 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल, सीधी का रहा दबदबा

0 340

 

*रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

 

सीधी 15 नवंबर

सीधी जिला बॉक्सिंग टीम ने 36वी मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता जबलपुर में 7 से 9 नवंबर को हितकारिणी महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें यह बॉक्सिंग प्रतियोगिता आईएबीएफ के अध्यक्ष ड्रा राकेश मिश्रा, मध्य प्रदेश बॉक्सिंग एमेच्योर संघ के अध्यक्ष वरुण तंखा एवं मध्य प्रदेश बॉक्सिंग एमेच्योर संघ के सचिव सतेंद्र सोनकर के नेतृत्व में यह बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पूरे मध्य प्रदेश से 15 जिलों की बॉक्सिंग टीम ने पार्टिसिपेट किया। जिसने सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी से 10 बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। और अपने मुक्कों का प्रदर्शन करते हुए अपने अपने वजन ग्रुप में मेडल प्राप्त किया।

 

तीन गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के नाम- समृद्धि चौबे गोल्ड मेडल, प्रवीण साहू गोल्ड मेडल, शुभ गुप्ता गोल्ड मेडल एवं 4 सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के नाम- रिदम नामदेव सिल्वर मेडल, अथर्व सिंह सिल्वर मेडल, शुभ सिंह सिल्वर मेडल, जीवन पटेल सिल्वर मेडल व पीयूष पाण्डेय आयुष पाण्डेय ने पार्टिसिपेट किया है। ज्ञात हो कि यह बॉक्सिंग की पूरी टीम सीधी जिला बॉक्सिंग संघ सीधी के सचिव कोच बॉक्सिंग के नेशनल रिंग रेफरी माखन मिश्रा के नेतृत्व में बॉक्सिंग की टीम जबलपुर गई थी।

 

बॉक्सिंग खिलाड़ियों के मेडल प्राप्त करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव, सीधी विधानसा की विधायक रीति पाठक, सीधी जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी हरिशंकर पांडेय व क्रमांक 2 पीटीआई दिलीप वर्मा व बॉक्सिंग संघ सीधी के संरक्षक ड्रा अनूप मिश्रा, खेल विभाग कोच मनिंद्र शेर खान, खेल विभाग ब्लॉक समन्वयक जयवीर सिंह, भूपेश ठाकरे, बिक्की सिंह व प्रदीप तिवारी व राकेश सिंह व बॉक्सिंग संघ के सह सचिव संजीव सोधिया, बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी संध्या मिश्रा, पुनीता चौबे, प्रकाश प्रजापति, रबी मिश्रा, मुकेश मिश्रा, विष्णु सिंह सेंगर, जीतू सिंह, राजेंद्र केवट, शिवांशु सिंह, मामून अंसारी, अंकुर मिश्रा, रोशन जायसवाल ने बाधाई दी व समस्त खिलाड़ियों के माता पिता ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment