चाचा नेहरू का गेसन्स पब्लिक स्कूल में मनाया अनोखा जन्मदिन, बच्चों में भरे उत्साह के रंग 

0 270

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना

 

पांढुरना। शुक्रवार की सुबह शहर की गेसन्स पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन, जिसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्निवाल का आयोजन किया गया। बच्चों में उत्साह और रोमांच का माहौल रहा।

उत्सव का शुभारंभ

कार्निवाल का शुभारंभ मां सरस्वती माता के छाया चित्र पर फूलमाला पहनाकर, पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके तुरंत बाद, देश के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरूजी के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने मिलकर केक काटा और बड़े उत्साह के साथ चाचा नेहरू जी का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्हें बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिताओं ने भी इस अनोखे आयोजन में शिरकत की और जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गईं गतिविधियाँ पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं।

यह रहा बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

गेसन्स पब्लिक स्कूल के इस बाल दिवस आयोजन में मनोरंजन और मस्ती के कई साधन उपलब्ध थे, जिसने बच्चों में जोश भर दिया:

बच्चों ने असली घोड़े की सवारी का आनंद लिया।

10 डिब्बे वाली पांडा टॉय ट्रेन में बैठकर सैर की।

बच्चों ने टमपोलाईन में कूदने का भरपूर मज़ा लिया।

सबसे बड़ा आकर्षण 27 फीट ऊँचे और 30 फीट चौड़े मिकिमाउस बाउंसी पर चढ़कर स्लाइड करना रहा।

* इसके अलावा, नन्हे-मुन्हें बच्चों के गोल-गोल घूमने वाला गद्देदार हथौड़ा, जिसे मेलडाउन कहते हैं, पर बच्चे उससे बचते हुए, झुकते हुए और कूदते-उछलते दिखे।

यह पूरा आयोजन बच्चों में बड़ा उत्साह और मन में जोश भरने वाला साबित हुआ और सभी के लिए यादगार बन गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment