जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई

डिंडौरी : 10 नवंबर, 2025
रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
भगवान बिरसा मुंडा जयंती की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष एवं योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सावित्री बनवासी, द्वितीय स्थान रंजना तेकाम तथा तृतीय स्थान रागिनी धुर्वे ने प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में प्राचार्य श्री राम विशाल मिथलेश के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, आत्मसम्मान और स्वाभिमान के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमति उज्जवला ब्यौहार उच्च माध्यमिक शिक्षक निर्णायक श्री नरेश धुर्वे उच्च श्रेणी शिक्षक श्री दीपक कुमार बौद्ध राजू मरावी श्री मति अमृता तिवारी , श्री मति दीपिका मरकाम, जगदीश श्याम सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका सभी कन्या शिक्षा परिसर डिंडोरी समस्त स्टॉफ द्वारा सराहनीय योगदान रहा है।