आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए आयोजित हुआ युवा सम्मेलन

संवाददाता – निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ जिला पांढुरना म. प्र.
पांढुरना – एतश कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पांढुर्णा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन
एतश कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पांढुर्णा में आयोजित युवा सम्मेलन में पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा बंधुओं को संबोधित किया। “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के प्रेरक मंत्र के साथ यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना है।
इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के संवर्धन, नवाचार और युवा उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री संतोष जैन जी, एतश कॉलेज संचालक श्री विवेक राऊत जी, जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण वाकोडे जी और अन्य वरिष्ठ नेतागण, मातृ शक्ति, कार्यकर्ता बंधु और बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने और युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और यह आयोजन इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।